कुम्हेर: नदबई में मरम्मत कार्य के चलते गुरुवार को तीन घंटे की बिजली कटौती
नदबई शहर में गुरुवार को बिजली विभाग द्वारा आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार 33/11 केवी जीएसएस कुम्हेर रोड से जुड़े 11 केवी सिटी द्वितीय फीडर पर सुबह 7 से 10 बजे तक शटडाउन रहेगा। कनिष्ठ अभियंता कृष्णवीर सिंह ने बताया कि तकनीकी सुधार और रखरखाव कार्य किया जाएगा।