करगहर प्रखंड क्षेत्र के रुपैठा में पंचायत सरकार भवन के निर्माण में ठेकेदार के द्वारा लगाए गए जनरेटर की अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़ित ठेकेदार के द्वारा करगहर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। इसकी जानकारी ठेकेदार के कर्मियों के द्वारा मीडिया को दी गई है।