भिंड नगर: 6 साल से फरार 5 हजार का इनामी बदमाश ग्वालियर रोड स्थित पुरा तिराहा के पास
गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कट्टा भी बरामद
थाना देहात पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में पिछले छह वर्षों से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त .315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा राउंड भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2020 में शेर बाबा मंदिर के पास पुरानी रंजिश के चलते फरियादी के भाई पर गोली चलाकर