सादाबाद: बिसावर क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि और बारिश से गेहूं की फसल में पानी भर गया, किसान हुआ बर्बाद
रविवार की सुबह मौसम एकदम खराब हो गया और सादाबाद क्षेत्र के बिसावर में भारी बारिश के साथ ही आधा घंटा करीब ओलावृष्टि हुई है। इस भारी बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। गेहूँ के खेतों में पानी भर गया है और ओलों की मार से गेहूं का दाना भी झड़ गया है। किसान अपनी किस्मत को कोसते हुए ईश्वर से बारिश बंद होने की दुआ कर रहा है।