गंगधार: चौमहला निवासी गौतम जैन जैन सोशल ग्रुप के राजस्थान रीजन के अध्यक्ष मनोनीत, क्षेत्र में हर्ष व्याप्त
चौमहला निवासी गौतम जैन को जैन सोशल ग्रुप का राजस्थान रीजन का चेयरमेन मनोनित किया गया। इनकी नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संतोष मामा ने चौमहला प्रवास के दौरान बैठक में गौतम जैन को राजस्थान रीजन का चेयरमेन मनोनित करने की घोषणा की,राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय छाजेड़ आदि ने माला पहनकर नई जिम्मेदारी सौंपी।