गंगधार: चौमहला क्षेत्र के ग्रामीण राजकीय विद्यालयों का प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण, अध्यापक मिले अनुपस्थित
चौमहला क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारियों का नरेगा व विद्यालयों का लगातार निरीक्षण कर उन पर निगाहे लगा रखी है।तहसीलदार जतिन दिनकर ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुंडला और रावन गुराड़ी का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं ,मिड डे मिल का निरीक्षण किया इस दौरान दोनों विद्यालयों में एक-एक अध्यापक अनुपस्थित थे उनके कालम खाली थे, जिन पर अनुपस्थिति दर्ज की गई।