मंझिआंव: गढ़वा एसडीओ के निर्देश पर मझिआंव में पेट्रोल पंपों की औचक जांच
गढ़वा एसडीओ संजय कुमार के निर्देश पर बुधवार देर रात मझिआंव क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। जांच अभियान में मझिआंव के अंचल अधिकारी एवं आपूर्ति पदाधिकारी शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पेट्रोल पंपों के स्टॉक का मिलान कराया और पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता, मापदंड तथा अभिलेखों की जांच की। अधिकारियों ने पंप संचालकों को