जगाधरी: लठमार मोहल्ले में घर में घुसकर फायरिंग करने वाले दो और आरोपियों को अपराध शाखा-दो की टीम ने किया गिरफ्तार
मंगलवार को शाम 4:30 बजे पुलिस प्रवक्ता ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि 24 जुलाई को इन्होंने घर में घुसकर फायरिंग की थी। इसमें पुलिस पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आज दो और आरोपियों को अपराध शाखा दो की टीम में गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई करते जेल भेज दिया है।