जगाधरी: सड़क निर्माण कार्य ना होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कुरुक्षेत्र-सहारनपुर मार्ग पर लगाया जाम
मंगलवार को 11:15 पर भारतीय किसान यूनियन ने कुरुक्षेत्र सहारनपुर मार्ग को फोर लाइन करने को लेकर के सड़क के ऊपर जाम लगा दिया। बता दें कि पहले वह दामला के अंदर अपने कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे थे। इसको लेकर उन्होंने प्रशासन को पहले भी बताया था। जाम लगने से दोनों तरफ लंबा जाम लग गया और लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा पुलिस मौके पर पहुंची।