जगाधरी: मलिकपुर बांगर के पास डंपर की टक्कर से व्यक्ति की हुई मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
मंगलवार को दोपहर 12:00 मिली जानकारी के अनुसार रविंद्र अपनी पत्नी के साथ उत्तर प्रदेश से पत्नी के भाई को राखी बांधकर लौट रहा था। मलिकपुर बांगर के पास डंपर से उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। जिसमें रविंदर की मौत हो गई और पत्नी की हालत को गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू की है।