जगाधरी: न्यू हमीदा कॉलोनी में चक्की ठीक करने आए व्यक्ति का मोबाइल और ₹35,000 हुए चोरी, मामला दर्ज
मंगलवार को दोपहर 12:00 सुखविंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह पंजाब से चक्की ठीक करने के लिए यमुनानगर आया था। रात को चक्की मलिक के मकान में सोया तो कोई रात के समय ₹35,000 नगदी के साथ मोबाइल फोन भी चुरा कर ले गया। जिस पर पुलिस ने शिकायत मिलने पर अज्ञात पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।