औरैया: दिबियापुर क्षेत्र के मोहल्ला विकास कुंज में चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों का माल चुराया, पुलिस जांच में जुटी
दिबियापुर थाना के मोहल्ला विकास कुंज निवासी मोहम्मद कामिल पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। रविवार को कामिल अपनी पत्नी हमजा रहमान को लेकर फफूंद स्थित उसके मायके में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। पत्नी को मायके में छोड़कर सोमवार को वह घर आ गए। शाम साढ़े सात बजे वह मकान में ताला बंद करके दिबियापुर में रहने वाली अपनी बहन से मिलने चले गए।