औरैया: ककोर मुख्यालय पर किसान नेताओं ने किसानों की मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
ककोर मुख्यालय पर मंगलवार की सुबह 11 किसान नेताओं ने पहुंचकर किसानों के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान नेताओं का कहना है कि राष्ट्रव्यापी आंदोलन के चलते हुए लोग मुख्यालय पर एकत्रित हुए और उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी दिया। किसान नेताओं ने बताया कि उनके द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिला अधिकारी को सोपा गया है।