औरैया: कोतवाली क्षेत्र के कखावतू कॉलोनी के पीछे निवासी व्यक्ति को परिवार के साथ जान से मारने की धमकी, पुलिस में की गई शिकायत
सदर कोतवाली क्षेत्र के कखावतू कॉलोनी के पीछे रहने वाले मुकेश कुमार पुत्र राम रनेश ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया की माड़ा गैंग के सदस्यों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। यही नहीं उनके द्वारा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी की दी है। पीड़ित ने मंगलवार की सुबह 9 बजे पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।