औरैया: कोतवाली क्षेत्र के ब्लॉक गेट के समीप शराबी ने सड़क पर मचाया उत्पात, वाहनों का लगा लंबा जाम
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक गेट के समीप मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे एक शराबी ने ब्लॉक गेट पर शराब के नशे में होकर सड़क पर उत्पाद मचाना शुरू कर दिया। सड़क पर लेट कर उसने आने-जाने वाले वाहनों को रोक लिया। तभी वहां से गुजर रहे एक बस के चालक द्वारा उसे सड़क के किनारे कराया गया। इसके उपरांत आवागमन सुचार रूप से संचालित हो सका।