मोतिहारी: मोतिहारी के एसपी ने नगर थाना का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
मोतीहारी पुलिस अधीक्षक ने शहर के नगर थाना का औचक निरीक्षण किया है। मंगलवार को वे थाने में पहुंचे जहां उन्होंने थाना भवन को देखा और पंजीयों का अवलोकन किया। थाना अध्यक्ष से कांडों के बारे में जानकारी लिए। साथ ही लंबित कांडों के निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उक्त जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा मंगलवार की शाम 7:00 बजे दी गई।