पीरटांड: वीरशासन जयंती पर मधुबन में धर्मसभा का आयोजन, मुनि प्रमाण सागर ने दिया संस्कार, सेवा और संयम का संदेश
वीरशासन जयंती के पावन अवसर पर मधुबन के न्यू गुणायतन परिसर में गुरुवार को 9 बजे सेबआयोजित विशाल धर्मसभा में गुणायतन प्रणेता राष्ट्रसंत मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने अपना उद्बोधन दिया।इन्होंने कहा कि गुणायतन केवल मंदिर या निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि समाज के गुणात्मक परिवर्तन का राष्ट्रीय अभियान है।