मड़ियाहू: 1.6 किलो गांजे के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरेरी थाना पुलिस ने 1 किलो 600 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के गांधीघाट पुल के पास की। सुरेरी पुलिस ने सोमवार की सुबह करीब 10 बजे बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान फरहान पुत्र रहमान निवासी काजीकोट, थाना मड़