ब्यौहारी: ब्यौहारी के तिखवा जंगल में तेंदुआ का हमला, किसान पर जानलेवा हमला, 3 मवेशियों का शिकार
ब्यौहारी वन परिक्षेत्र अंतर्गत तिखवा जंगल में तेंदुआ ने एक किसान पर हमला किया है। इसके अलावा तेंदुआ ने तीन मवेशियों का भी शिकार किया है। बुधवार को घटना के बाद वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है। किसान का उपचार अस्पताल में जारी है यह जानकारी बुधवार की शाम 4:00 बजे दी गई है।