ब्यौहारी: बुड़वा गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल बरका तालाब के पास सड़क किनारे लगे हैंडपंप से टकराकर पलटी बोलेरो
बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन देवलौंद थाना क्षेत्र के बुड़वा गांव में हायर सेकेंडरी स्कूल बरका तालाब के पास सड़क किनारे लगे हैंडपंप से टकराते हुए पलट गया, उस दौरान हैंड पंप में पानी भर रहे ददन बैस उसकी चपेट में आ गए और गंभीर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह जानकारी बुधवार की सुबह 10 बजे पुलिस ने दी है।