ब्यौहारी: ब्यौहारी के पसगढ़ी तिराहे पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर घायल हुआ है घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार की शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया है कि लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चलाने पर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाएगा।