ब्यौहारी: पपौंध थाना क्षेत्र के छूला कछार गांव की 16 वर्षीय किशोरी घर से लापता, पुलिस ने किया मामला दर्ज
छूला कछार गांव की 16 वर्षीय किशोरी घर से अचानक कहीं लापता हो गई है जिसकी तलाश करने पर उसका पता कहीं नहीं चल पा रहा है परिजन परेशान होकर पुलिस के पास पहुंचे हैं और मामले की शिकायत दर्ज करवाई है पुलिस ने मामले पर मंगलवार की सुबह 8:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।