ब्यौहारी: ब्यौहारी झारौसी गांव में घर से गांजा बेचते एक आरोपी गिरफ्तार, दो पर मामला दर्ज, 3 किलो 145 ग्राम गांजा बरामद
पुलिस ने बताया कि घर से गांजा बिक्री करते आरोपी भरतलाल को गिरफ्तार किया है,जिसके कब्जे से 3 किलो 145 ग्राम गांजा बरामद किया गया,आरोपी को जब पुलिस ने पकड़ा तो उसने बताया कि वह विनोद उर्फ हजारी से यह गांजा लेकर आया था, पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया,तो भरतलाल को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार की सुबह 8:00 बजे पुलिस ने यह जानकारी दी है।