गोरखपुर: सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियरिंग पर जानलेवा हमला, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर संघ ने किया उग्र प्रदर्शन और तालाबंदी
बीते दिनों अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड बलरामपुर के कार्यालय कक्ष में खंड के दो सहायक अभियंताओं की उपस्थिति में जूनियर इंजीनियर पर विभाग के दबंग कर्मियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया।जिसको लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों से अनुरोध किया गया की आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करवाकर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई कराई जाए,लेकिन अनुरोध करने के बावजूद कोई कार्यवाही नही हुई।