मांझा: फुलवरिया गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, जाँच में जुटी डायल 112 पुलिस
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई।इस बात की सूचना जब डायल 112 की पुलिस को मिली तो डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि आपसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है।