भादरा: 170 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद, दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
भादरा। गोगामेड़ी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 170 पव्वे देशी शराब और बिना नंबर की बाइक जब्त की। पुलिस को देखकर चालक मांगेराम उर्फ मानका व जगदीश बाइक व शराब छोड़कर खेतों में भाग गए। दोनों अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया।