बुढ़ाना: शाहपुर थाना प्रभारी बृजेश कुमार मिश्रा का स्थानांतरण होने के बाद स्टाफ द्वारा दी गई विदाई
शाहपुर थाने पर तैनात शाहपुर थाना प्रभारी बृजेश कुमार मिश्रा का स्थानांतरण होने पर स्टाफ द्वारा फूलमाला पहनकर भावभीनी विदाई दी गई। जनपद मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कई थाना प्रभारी इधर से उधर किया है। वही आज बुधवार को शाहपुर थानाके नए प्रभारी सुनील कसाना ने शाहपुर थाने का चार्ज लिया।