बुढ़ाना: बुढाना में निपुण भारत मिशन को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी ने ली प्रधानाध्यापकों की बैठक
बुढ़ाना में खंड शिक्षा अधिकारी के दफ्तर पर प्रधानाध्यापकों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी किरण यादव ने सभी को शिक्षा व्यवस्था को सुधार करने के लिए दिशा निर्देशित किया। वही शिक्षा व्यस्था में जो खामियां है उनको दूर करने के लिए दिशा निर्देश दिए। सरकार द्वारा छोटे बच्चों के शिक्षा के ढांचे को मजबूत करने के लिए यह मिशन चलाया जा रहा है।