बुढ़ाना: शाहपुर थाने में नवनियुक्त थाना अध्यक्ष सुनील कसाना ने परिचय मीटिंग का किया आयोजन, क्षेत्र के गणमान्य लोग रहे मौजूद
शाहपुर थाने में नवनियुक्त थाना अध्यक्ष सुनील कसाना ने परिचय मीटिंग में नगर अध्यक्ष और आसपास के ग्राम प्रधानों को थाने में आमंत्रित किया तथा सभी को आपसी प्रेम से रहने की हिदायत दी। उन्होंने सभी से निवेदन किया की छुटपुट घटनाओं को आप अपने स्तर से ही निपटने की कोशिश करें तथा अपने गांव मे अभियान चलाकर युवाओं को जागरूक किया जाए।