जलालाबाद: नवीन नगर में एक व्यक्ति के घर के सामने ठेकेदार नाली की बंद पीड़ित ने ई ओ से की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद के मोहल्ला नवीन नगर निवासी यामीन ने अधिशासी अधिकारी जलालाबाद एच एन उपाध्याय को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके घर के पास वाली रोड का निर्माण कार्य हो रहा है। ठेकेदार ने अवैध रूप से पुरानी नाली बंद कर दी है। जिससे उसके घर का पानी का निकास बंद हो गया है और घर का पानी रोड पर जा रहा है।