जलालाबाद: जलालाबाद में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष की लोकसभा में जीत पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद के अंबेडकर प्रतिमा के सामने आजाद समाज पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जिला बिजनौर की नगीना लोकसभा सीट से भीम आर्मी के संस्थापक एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद जी की ऐतिहासिक जीत पर प्रसन्नता व्यक्ति की और उन्हें बधाई दी। टीम ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।