जलालाबाद: नगरिया के प्राथमिक स्कूल में वन विभाग में विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद के नगरिया प्राथमिक स्कूल में पर्यावरण दिवस पर क्षेत्रीय वन अधिकारी विशाल रावत ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्ष लगाकर उनका संरक्षण करना हम सभी आने वाली पीडी को करना होगा तभी संसार के लोगों को शुद्ध ऑक्सीजन मिल सकेगी. हमें जल जमीन और जंगल को बचाना है।