जलालाबाद: खंड विकास अधिकारी ने ग्राम चौरा खुर्द का किया औचक निरीक्षण, अधीनस्थ कर्मचारियों को लगाई फटकार
शाहजहांपुर जनपद के विकासखंड जलालाबाद के खंड विकास अधिकारी प्रहलाद सिंह ने आज ग्राम चौरा खुर्द का औचक निरीक्षण किया.उन्होंने गांव में कराए गए निर्माण कार्यों को देखा। गांव की गलियों में भारी गंदगी देखकर उन्होंने सफाई कर्मियों की फटकार लगाई और गांव को साफ और स्वच्छ रखने के निर्देश दिए।प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों की लिस्ट के अनुसार उनका सत्यापन किया।