भंडरिया: भंडरिया के कुरुन गांव में नए आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, ग्रामीणों में खुशी
भंडरिया प्रखंड के फ़क़ीराडीह पंचायत स्थित कुरुन गांव में गुरुवार को नए आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया गया। बीडीसी महेश यादव और उपमुखिया पुष्पा देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया। बीडीसी महेश यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र गांव के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के लिए काफी लाभका