मुरादाबाद: खुद को जंजीरों में बांधकर कलेक्ट्रेट पहुंचा शामली का विजय हिंदुस्तानी, भगत सिंह व अन्य को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग
सांकेतिक रूप से खुद को जंजीरों में बांधकर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को शहीद का दर्जा दिलाने की यात्रा पर निकला शामली का विजय हिंदुस्तानी कलेक्ट्रेट पहुंचा। विजय ने अपनी पीठ पर कारगिल युद्ध और दूसरे मोर्चों पर शहीद हुए सैकड़ों शहीदों के नाम गुदवाकर श्रद्धांजलि दी है।वहीं विजय के सीने पर क्रांतिकारी भगत सिंह का फोटो गुदा है।