बिंदकी: सीतापुर गांव में पुत्र की हत्या और बहू को घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने बंदूक सहित किया गिरफ्तार
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के सीतापुर गांव में बुधवार की सुबह पारिवारिक विवाद के चलते पिता ने गोली मारकर अपने पुत्र तथा बहू को घायल कर दिया था। जिसमें पुत्र की मौत हो गई थी। घटना के बाद से आरोपी पिता रामविलास उर्फ रामखेलावन वर्मा फरार था। जिसको पुलिस ने शुक्रवार को दिन में 1 बजे बंदूक सहित गिरफ्तार किया। कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया।