हुसैनाबाद: दशहरा की खुशियों के बीच मातम, कुएं में मिला लापता किसान का शव
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पतरा कला गांव में कुएं में डूबने से 35 वर्षीय किसान अंबेडकर कुमार पासवान की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह अंबेडकर कुमार पासवान खेत में सब्जियों की सिंचाई करने गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने हुसैनाबाद थाना