रामगढ़: रामगढ़ प्रखंड कार्यालय में इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं होने पर डीसी ने बैठक में कनेक्टिविटी बहाल करने के दिए निर्देश
Ramgarh, Palamu | May 12, 2026 रामगढ़ प्रखंड में कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं रहने पर जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी रणबीर सिंह ने जियो कनेक्शन की प्रक्रिया प्रगति पर होने की जानकारी दी। डीसी ने कहा कि जिस स्तर पर भी मामला लंबित है, वहां से बेहतर समन्वय स्थापित कर त्वरित रूप से रामगढ़ प्रखंड कार्यालय में इंटरनेट कनेक्टिविटी बहाल किया जाए।