कोटपूतली: कोटपुतली में ग्राम रथ अभियान शुरू, योजनाओं की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी
Kotputli, Alwar | Apr 28, 2026
कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ग्राम रथ अभियान का शुभारंभ जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने कलेक्ट्रेट से रथों को हरी झंडी दिखाकर किया। अभियान 28 अप्रैल से 15 दिनों तक चार विधानसभा क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में चलेगा। इसके तहत किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं, उपलब्धियों व विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी।