धौलपुर: निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
कोतवाली थाना क्षेत्र में जायद होटल के पास स्थित निजी अस्पताल जंग जीत हॉस्पिटल में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे भर्ती कराई गई एक प्रसूता की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रसूता ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन जन्म के तुरंत बाद उसकी मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान राजकुमारी पत्नी रामफूल, निवासी गुर्जा के रूप में हुई है। घटना के बाद गुस्साए परिजन