कोंडागांव: रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का ग्राम पंचायतों में आयोजन, 07 अप्रैल को जिले भर में होंगे विशेष कार्यक्रम
शासन के निर्देशानुसार आगामी 07 अप्रैल 2026 को जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में “रोजगार दिवस” एवं “आवास दिवस” का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सहित अन्य योजनाओं के लंबित कार्यों का त्वरित निराकरण तथा हितग्राहियों को समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करना है।