बेंगलुरु में शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर जुटे युवा, सोनम वांगचुक, प्रकाश राज और अभिजीत डिपके ने उठाई आवाज
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में रविवार को शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक, अभिनेता प्रकाश राज और कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत डिपके एक मंच पर नजर आए। तीनों ने युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे।
सोनम वांगचुक ने कहा कि यहां जुटी भीड़ किसी व्यक्ति या नेता के समर्थन में नहीं, बल्कि देश के महत्वपूर्ण मुद्दों के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य जैसे विषयों पर गंभीर चर्चा और ठोस पहल की जरूरत है।
वहीं अभिजीत डिपके ने लोकतंत्र में सवाल पूछने के अधिकार को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि नागरिकों द्वारा जवाबदेही मांगना लोकतांत्रिक व्यवस्था का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि जनता के सवालों को सुना जाना और उन पर कार्रवाई होना आवश्यक है।
अभिनेता प्रकाश राज ने भी शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों पर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने शिक्षा, रोजगार और बेहतर भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की।
#Bengaluru
#SonamWangchuk
#PrakashRaj
#YouthIssues
EducationAndEmployment
@cjp.tn.itwing
Indore, Indore | Jun 15, 2026