बीकानेर: बालिका खिलाड़ी से अश्लील हरकत का आरोप, व्यास कॉलोनी थाने में कोच पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
बीकानेर जिले में एक नाबालिग बास्केटबॉल खिलाड़ी के साथ अशोभनीय व्यवहार का मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी कोच नरेंद्र कस्वां के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के अनुसार, बालिका ने आरोप लगाया कि प्रशिक्षण के दौरान कोच ने गलत तरीके से स्पर्श किया। घटना इसी वर्ष जनवरी की बताई जा रही है, जब जूनियर ब