उचकागांव: डोरापुर में घर का ताला तोड़कर ₹20 लाख के गहने चोरी
उचकागांव थाना क्षेत्र के डोरापुर गांव में एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने बीस लाख के गहने सहित अन्य सामान की चोरी कर ली। घटना की जानकारी घर वालों को तब हुई जब घर के लोग देर रात वापस घर पर लौटे। बताया जा रहा है कि डोरापुर गांव निवासी अभिनव आलोक अपने सेवानिवृत्त शिक्षक पिता योगेंद्र राय का सुगर और किडनी में दिक्कत आने पर इलाज कराने के लिए एक सप्ताह पूर्व घर में