मेरठ: मेरठ में अवैध VOIP नेटवर्क का भंडाफोड़, पाकिस्तानी कनेक्शन की जांच जारी, 6 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
Meerut, Meerut | Mar 27, 2026 मेरठ में एक बड़े अवैध VOIP (वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) टेलीकॉम नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में पाकिस्तानी कनेक्शन की आशंका जताई जा रही है। एटीएस और मेरठ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह का मुख्य सरगना अभी फरार है। एसएसपी अविनाश पांडेय ने शुक्रवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका खुलासा किया।