खजनी: परसौनी गाँव में हुए भूमि विवाद में अपनी चाची से भिड़ी महिला प्रधान ,महिला प्रधान के मारपीट का वीडियो वायरल
खजनी इलाके के परसौनी गांव में महिला ग्रामप्रधान और उसकी चाची के साथ मारपीट हो गई। दोनों महिलाएं आपस में ऐसी भिड़ी की गांव के संपर्क मार्ग पर दोनों के बीच पहलवानों के दंगल की तरह उठा पटक हो गई। इस दौरान घटना का लाइव वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।