खजनी: महुआडॉबर चौकी के मिश्रवलिया में आर्थिक तंगी से जूझ रहे व्यक्ति ने घर में लगाई फांसी, मौके पर पहुंची खजनी पुलिस
खजनी थाना क्षेत्र महुआडॉबर चौकी के मिश्रवलिया में आर्थिक तंगी से जूझ रहे अयोध्या मिश्र ने घर मे हो रहे आये दिन के कलह से त्रस्त होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पारिवारिक कलह के कारण आये दिन की बात को जानते हुए आस पास के लोग भी नही पहुँचे। बचाव मे उनकी पत्नी ने चौकी पर जाकर इसकी जानकारी दी पुलिस मौके से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।