डीसीपी पश्चिम द्वारा होटल और रेस्टोरेंट की चेकिंग, हुक्का बार संचालित न करने के दिए स्पष्ट निर्देश*
आज पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस.एम. कासिम आबिदी द्वारा थाना रावतपुर एवं कल्याणपुर क्षेत्र में स्थित विभिन्न होटल एवं रेस्टोरेंट की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान सभी होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी दशा में हुक्का बार का संचालन न किया जाए। हुक्का बार संचालित पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही डीसीपी पश्चिम द्वारा क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#uppolice । #actionmode । #hukka