मधुबन: सोमेश्वरनाथ मंदिर अरेराज जाने वाले कांवरियों के लिए मधुबन में लगे कांवरिया सेवा शिविर का किया विधायक ने किया उद्घाटन
सोमेश्वर नाथ मंदिर अरेराज जाने वाले कांवरियों के ठहराव के लिए मधुबन गोशाला की भूमि पर छह दिवसीय बोल बम कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन मंगलवार से शुरू हो गया है। शिविर का उद्घाटन मधुबन के विधायक राणा रणधीर सिंह ने फीता काट कर किया। कहा कि यह शिविर आगामी 15 सितंबर तक चलेगा। यह शिविर सोमेश्वर नाथ मंदिर जाने वाले कांवरियों के लिए काफी सहायक साबित होता है।