हरिद्वार: हर की पौड़ी के पास सुभाष घाट पर युवकों के बीच हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी के पास सुभाष घाट पर युवकों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले भी हर की पौड़ी क्षेत्र में इस तरह की मारपीट के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसा ही एक मामला आज सामने आया है जहां सुभाष घाट पर कुछ युवकों के बीच हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।